लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी का दावा, योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने AAP नेता संजय सिंह को हिरासत में रखा

By भाषा | Updated: September 8, 2020 13:59 IST

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अटरिया सीतापुर में एक अतिथि गृह में कुछ घंटे हिरासत में रखा।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राज्य सभा सदस्य सिंह को हिरासत में लेने का पुलिस के पास कोई कारण नहीं था।सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, “उत्तर प्रदेश में लोग इतने भयभीत हैं कि कोई भाजपा नीत सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं करता है। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार ने संजय सिंह को डराने के लिए उनके विरुद्ध 13 प्राथमिकी दर्ज की है।

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह जब रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के दौरे से लौट रहे थे तब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें कुछ घंटों के लिए हिरासत में ले लिया। पार्टी ने कहा कि सिंह, पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा के परिजनों से मिलने गए थे। जमीन के एक विवाद के सिलसिले में कुछ लोगों से हुई तकरार के बाद रविवार को मिश्रा की मौत हो गई थी।

आप के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अटरिया सीतापुर में एक अतिथि गृह में कुछ घंटे हिरासत में रखा। भारद्वाज ने कहा कि राज्य सभा सदस्य सिंह को हिरासत में लेने का पुलिस के पास कोई कारण नहीं था। भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, “उत्तर प्रदेश में लोग इतने भयभीत हैं कि कोई भाजपा नीत सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं करता।

ठाकुर समुदाय से आने वाले एकमात्र नेता संजय सिंह हैं जो योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।” उन्होंने कहा, “योगी सरकार ने संजय सिंह को डराने के लिए उनके विरुद्ध 13 प्राथमिकी दर्ज की है और कल उन्होंने उन्हें हिरासत में रखा।”

उन्होंने कहा, “यह केवल उन्हें डराने और उनकी आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है क्योंकि वह दलितों और ब्राह्मणों के अधिकारों की बात कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी का रुख एकदम स्पष्ट है और पार्टी की ओर से मैं अजय मोहन बिष्ट (योगी आदित्यनाथ) को बताना चाहता हूं कि कि आम आदमी पार्टी को डराया नहीं जा सकता।”

जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान 75 वर्षीय मिश्रा की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसंजय सिंहup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा