लाइव न्यूज़ :

AAP विधायकों के लाभ के पद का मामला: अफसरों की गवाही के मसले पर हाई कोर्ट ने बड़ी पीठ को सौंपा मामला

By भाषा | Updated: July 24, 2018 21:04 IST

उच्च न्यायालय ने 23 मार्च के अपने फैसले में निर्वाचन आयोग की सिफारिशों को अनुचित करार दिया था और मुद्दे पर नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश दिया था। 

Open in App

नयी दिल्ली , 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों की उस याचिका को बड़ी पीठ को भेज दिया जिसमें उन्होंने उन पर संसदीय सचिव के रूप में लाभ के पद का आरोप लगाने वाले व्यक्ति से जिरह की अपनी मांग को खारिज करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दी है। 

कैलाश गहलोत सहित इन विधायकों ने यह भी आग्रह किया है कि दिल्ली सरकार के कुछ अधिकारियों को भी गवाह के रूप में बुलाने करने की अनुमति दी जाए। याचिकाएं सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति वी के राव के समक्ष सूचीबद्ध थीं। 

न्यायमूर्ति राव ने कहा कि याचिकाओं में उच्च न्यायालय के 23 मार्च के उस फैसले पर स्पष्टीकरण की मांग की गई है जिसमें लाभ के पद के आरोप में 20 आप विधायकों को अयोग्य करने के निर्वाचन आयोग के फैसले का दरकिनार कर दिया गया था। 

उच्च न्यायालय ने 23 मार्च के अपने फैसले में निर्वाचन आयोग की सिफारिशों को अनुचित करार दिया था और मुद्दे पर नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश दिया था। 

विधायकों के वकीलों - मनीष वशिष्ठ और समीर वशिष्ठ ने दावा किया है कि इसका मतलब है कि उन्हें शिकायतकर्ता वकील प्रशांत पटेल से जिरह करने तथा गवाहों को भी तलब करने की अनुमति दी जानी चाहिए। 

निर्वाचन आयोग ने हालांकि तर्क दिया कि अदालत के आदेश का स्पष्ट मतलब केवल मौखिक दलीलों पर ही सुनवाई करने से है। 

इसके बाद , एकल न्यायाधीश वाली पीठ ने निर्देश दिया कि मामले को दो अगस्त के लिए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना तथा न्यायमूर्ति चंद्रशेखर की उसी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए जिसने 23 मार्च का फैसला दिया था। 

मार्च का आदेश विधायकों की उन याचिकाओं पर आया था जिनमें उन्होंने लाभ के पद के आरोप में अपनी अयोग्यता को चुनौती दी थी। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा