लाइव न्यूज़ :

छह बार विधायक रहे और NCP नेता दिलीप सोपाल, पूर्व एमएलए दिलीप माने शिवसेना में शामिल

By भाषा | Updated: August 28, 2019 17:28 IST

दिलीप सोपाल के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप माने भी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास पर पार्टी में शामिल हो गये। सोलापुर जिले से कांग्रेस के नेता नागनाथ क्षीरसागर ने भी बुधवार को शिवसेना का दामन थामा।

Open in App
ठळक मुद्देसोपाल ने सोमवार को शरद पवार नीत पार्टी से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की थी। पिछले सप्ताह सोलापुर की करमाला तहसील से राकांपा की नेता रश्मि बागल शिवसेना में शामिल हुई थीं। 

राकांपा विधायक के रूप में इस्तीफा देने के एक दिन बाद दिलीप सोपाल बुधवार को यहां औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गये। वह छह बार विधायक रहे हैं।

सोपाल के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप माने भी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास पर पार्टी में शामिल हो गये। सोलापुर जिले से कांग्रेस के नेता नागनाथ क्षीरसागर ने भी बुधवार को शिवसेना का दामन थामा।

राज्य में 2014 के विधानसभा चुनावों में सोलापुर जिले की बरशी विधानसभा से जीत हासिल करने वाले सोपाल ने सोमवार को शरद पवार नीत पार्टी से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा की थी। सोपाल और अन्य नेताओं का शिवसेना में स्वागत करते हुए ठाकरे ने कहा कि स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ परामर्श के बाद नये लोगों का पार्टी में स्वागत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मौजूदा राजनीतिक फैसलों के बारे में किसी को अंधेरे में नहीं रखा है।’’ पिछले सप्ताह सोलापुर की करमाला तहसील से राकांपा की नेता रश्मि बागल शिवसेना में शामिल हुई थीं। 

टॅग्स :इंडियाशिव सेनाउद्धव ठाकरेशरद पवारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा