लाइव न्यूज़ :

UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 4600 नए मामले, 55 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 14, 2020 17:23 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब संक्रमितों की संख्या 1, 45, 287 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश ने कहा कि 92, 526 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 2335 हो गयी है।उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि बृहस्पतिवार को 96, 106 नमूनों की जांच की गयी।उत्तर प्रदेश में अब तक 1.72 करोड़ घरों में 8.68 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 4600 नये मामले सामने आये जबकि 55 और मरीजों की मौत हो गयी। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 50, 426 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

इनमें से 23, 861 लोग घर पर पृथक-वास में हैं । प्रसाद ने बताया कि 92, 526 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 2335 हो गयी है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1, 45, 287 हो गयी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 96, 106 नमूनों की जांच की गयी।

राज्य में अब तक करीब 36 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 70.22 फीसदी मरीज 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हैं। जबकि, 8.34 प्रतिशत मरीज 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

उन्होंने बताया कि निगरानी का कार्य लगातार चल रहा है और अब तक 1.72 करोड़ घरों में 8.68 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा