लाइव न्यूज़ :

यूपी के श्रमिकों को वापस लाने का काम शुरू, हरियाणा में रह रहे उप्र के 2224 मजदूर वापस लाए गए

By भाषा | Updated: April 25, 2020 20:28 IST

उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को वापस लाने का काम शनिवार से शुरू हो गया है। पहली बार में हरियाणा से 2224 श्रमिकों,कामगारों तथा मजदूरों को 82 बसों की मदद से लाया गया है। रविवार तक 11 हजार लोगों को वापस लाया जायेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के दूसरे प्रदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को वापस लाने का काम शनिवार से शुरू हो गया है।हरियाणा राज्य से 2224 मजदूरों को 82 बसों से वापस प्रदेश लाया गया, ये मजदूर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के है।

लखनऊ:  देश के दूसरे प्रदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को वापस लाने का काम शनिवार से शुरू हो गया और पहले चरण में 2224 श्रमिकों,कामगारों तथा मजदूरों को 82 बसों की मदद से लाया गया है । रविवार तक 11 हजार लोगों को वापस लाया जायेगा ।

अपर मुख्य सचिव गृह और सूचना ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों में 14 दिन का पृथक—वास पूरा कर चुके उत्तर प्रदेश के श्रमिकों, कामगारों तथा मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाए जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये थे ।

उन्होंने बताया कि इसी को अमल में लाते हुये शनिवार को हरियाणा राज्य से 2224 मजदूरों को 82 बसों से वापस प्रदेश लाया गया, ये मजदूर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के है। उन्होंने कहा कि रविवार तक दूसरे प्रदेशों में रह रहे 11 हजार मजदूर वापस आ जायेंगे और इन श्रमिकों को वापस लाने का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

इन मजदूरों को 14 दिन तक पृथक—वास में रखा जायेगा । इसके लिये बड़ी संख्या में शेल्टर होम तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये है जहां भोजन एवं शौचालय की सुचारू व्यवस्था की जाएगी । दूसरे प्रदेशों से वापस लायें गये मजदूरों का पृथक—वास समय समाप्त होने के बाद उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिये भी तैयारी करने के निर्देश दिये है । ताकि इन्हे अपने गांव या उसके आसपास ही रोजगार मिल सके । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा