लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषद में 22 सीटें होंगी खाली, सीएम उद्धव ठाकरे बनेंगे विधायक, सभी दलों की अग्निपरीक्षा

By भाषा | Updated: February 19, 2020 18:07 IST

78 सदस्यीय उच्च सदन में इस समय भाजपा का बहुमत है। पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर वैचारिक विरोधी राकांपा व कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य सरकार बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधान परिषद की सदस्यता के लिए प्रयास कर सकते हैं।भाजपा के 22 सदस्य हैं जिसके बाद राकांपा के 15, कांग्रेस के 13 और शिवसेना के 13 सदस्य हैं।

अप्रैल-जुलाई के बीच खाली होने वाली महाराष्ट्र विधान परिषद की 22 सीटों का चुनाव राज्य में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों की पृष्ठभूमि में रोचक तस्वीर पेश करने वाला होगा।

78 सदस्यीय उच्च सदन में इस समय भाजपा का बहुमत है। पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर वैचारिक विरोधी राकांपा व कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य सरकार बनाई।

शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधान परिषद की सदस्यता के लिए प्रयास कर सकते हैं जो फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार सत्तारूढ़ दल विधायक कोटा की आठ विधान परिषद सीटें पाने की कोशिश करेंगे जिसके लिए वे छोटे दलों और निर्दलियों का समर्थन पाने का प्रयास करेंगे।

मौजूदा विधान परिषद में भाजपा के 22 सदस्य हैं जिसके बाद राकांपा के 15, कांग्रेस के 13 और शिवसेना के 13 सदस्य हैं। लोक भारती, पीडब्ल्यूपी और आरएसपी के पास एक एक सीट और छह निर्दलीय सदस्य हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा