Maharashtra News: भाजपा के 14-15 विधायक संपर्क में, यह सही नहीं है कि हम उनका शिकार करें, जयंत पाटिल का दावा

By भाषा | Published: March 5, 2020 12:34 PM2020-03-05T12:34:08+5:302020-03-05T12:34:08+5:30

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का आरोप लगाया है जिसके बाद पाटिल ने यह टिप्पणी की है। महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख पाटिल ने भी भाजपा पर सत्ता के लिए उतावला होने का आरोप लगाया।

14 to 15 BJP MLAs in touch with us: Maharashtra minister Jayant Patil | Maharashtra News: भाजपा के 14-15 विधायक संपर्क में, यह सही नहीं है कि हम उनका शिकार करें, जयंत पाटिल का दावा

महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख पाटिल ने भी भाजपा पर सत्ता के लिए उतावला होने का आरोप लगाया।

Highlightsफिर भी, यह सही नहीं है कि हम उनका शिकार करें... हमारी इच्छा गलती करने की नहीं हैंः पाटिल।उद्धव ‍ठाकरे नीत शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से संबंध तोड़ लिये थे।

मुंबईः महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा किया कि राज्य से भाजपा के 14-15 विधायक महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के संपर्क में हैं, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन विपक्षी नेताओं के ‘शिकार’ की गलती नहीं करना चाहते हैं।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का आरोप लगाया है जिसके बाद पाटिल ने यह टिप्पणी की है। महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख पाटिल ने भी भाजपा पर सत्ता के लिए उतावला होने का आरोप लगाया।

पाटिल ने बुधवार को यहां राज्य विधानमंडल परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा, “ विपक्षी पार्टी के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में हैं। यहां तक कि आज भी संपर्क में हैं। हमें उनके काम करने होंगे क्योंकि हमारे उनसे अच्छे सबंध हैं। हम उनकी मानसिकता समझते हैं।”

उन्होंने कहा, “ फिर भी, यह सही नहीं है कि हम उनका शिकार करें... हमारी इच्छा गलती करने की नहीं हैं। हमारी तवज्जो इस बात पर है कि सरकार चले।” गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन उद्धव ‍ठाकरे नीत शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से संबंध तोड़ लिये थे, जिस वजह से महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं बना सकी थी। 

Web Title: 14 to 15 BJP MLAs in touch with us: Maharashtra minister Jayant Patil

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे