ये हैं दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर, देखें तस्वीरें

By धीरज पाल | Published: November 19, 2018 02:19 PM2018-11-19T14:19:54+5:302018-11-19T14:19:54+5:30

Next

भारत में वाराणसी सबसे पुराने शहर में से एक हैं। लेकिन अगर दुनिया की बात आती है तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जेरिको शहर का आता है।फलस्तीन में बसा यह शहर 11000 साल पुराना है।

दुनिया के सबसे पुराने शहर की लिस्ट में दूसरा नाम बाइब्लोस का आता है। यह शहर लेबनान में 7000 साल पुराना है।

इसके बाद इस सूची में सीरिया के एलेप्पो शहर का आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शहर 6300 साल पुराना है। यह शहर एशिया और यूरोप का व्यापारिक केंद्र रहा है।

सबसे प्राचीन शहरों में चौथा सबसे पुराना है सीरिया का दमासकस शहर। बताया जा रहा है कि यह शहर 6300 साल पुराना है। आज भी यह शहर पर्यटकों का केंद्र बना हुआ है।

सबसे पुराने शहरो में सुसा का नाम पांचवे नंबर पर आता है। यह शहर 6,200 साल पहले अस्तित्व में आया था।

टॅग्स :ट्रेवलtravel