टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने पति ब्रेंट गोबल को किया सरेआम 'किस', तस्वीरें हुईं वायरल

By ललित कुमार | Published: June 13, 2019 10:27 AM2019-06-13T10:27:25+5:302019-06-13T10:27:25+5:30

Next

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति ब्रेंट गोबल के योग करती हुई तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस तस्वीर में आशका पति ब्रेंट को सरेआम किस करती हुई नजर आ रही हैं।

आशका गोराडिया और ब्रेंट की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आशका ने इस तस्वीर के पति को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा है 'My whole world ❤️ @ibrentgoble' 'यानि मेरा पूरा संसार ब्रेंट गोबल।'

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले आशका गोराडिया ने पोल डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था।

आशका इस दिनों सीरियल 'डायन' में दर्शकों को एंटरटेन करती हुई नजर आ रही हैं।

आशका का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके हॉट और सेक्सी योगा मूव्स करते हुईं तस्वीरों से भरा हुआ है।

आशका इन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, उनके फैंस भी उनकी हर तस्वीर और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

आशका ने अपने टीवी करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'अचानक 37 साल बाद' से की थी।