एक टांग पर आशका गोराडिया ने किया योगा, फिटनेस देख आप भी रह जाएगे दंग
By ललित कुमार | Updated: July 18, 2019 18:07 IST2019-07-18T18:07:23+5:302019-07-18T18:07:23+5:30

टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में एक आशका गोराडिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, हाल ही में आशका ने एक टांग पर योगा करते हुए काफी बोल्ड पिक शेयर की है।
आशका की इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर 10 हजार से भी ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं।
कुछ दिनों पहले आशका अपने पति ब्रेंट गोबल के मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थी।
आशका ने उस दौरान कई हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
आशका एकता कपूर के हिट शो 'नागिन' और 'नागिन 2' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
इस सीरियल में आशका ने नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों रोल निभाए थे।
आशका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में टीवी सीरियल 'अचानक 37 साल बाद' से की थी।
इसके बाद आशका फेमस सीरियल 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' में दिखाई दी थीं।