एक बार फिर शुरू होने जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत का पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता', जानिए किस चैनल पर होगा प्रसारण

By अमित कुमार | Published: June 30, 2020 12:04 PM2020-06-30T12:04:44+5:302020-06-30T12:04:44+5:30

Next

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।

ज़ी अनमोल चैनल एक बार फिर दर्शकों के सामने 'पवित्र रिश्ता' का पुनः प्रसारण करने जा रहा है।

चैनल सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सबसे पॉपुलर शो को दोबारा शुरू करने जा रहै है।

शो में मानव देशमुख के रोल में सुशांत सिंह राजपूत को एक अलग ही पहचान मिली थी। वहीं अंकिता ने भी इस शो से खूब नाम कमया था।

'पवित्र रिश्ता' में मध्यमवर्गीय परिवारों के दो लोगों की एक खूबसूरत प्रेम कहानी को दिखाने का काम किया गया है।

'पवित्र रिश्ता' अब जी अनमोल पर सोमवार से शुक्रवार रोजाना शाम को 4-6 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।

'पवित्र रिश्ता' से ही सुशांत और अंकिता की लव स्टोरी की भी शुरुआत हुई थी।