महाभारत के 'भीम' प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में निधन

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 8, 2022 11:35 AM2022-02-08T11:35:03+5:302022-02-08T11:36:54+5:30

Next

बीआर चोपड़ा की मशहूर टीवी सीरीज 'महाभारत' में 'भीम' का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार सोब्ती का 74 साल की उम्र में निधन हो गया हैं।

प्रवीण कुमार का निधन सोमवार रात दिल्ली में हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाबी बाग स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

प्रवीण महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाकर वो घर-घर में फेमस हो गए। उन्हें भीम के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

प्रवीण कुमार अभिनय के साथ खेल के क्षेत्र से भी जुड़े हुए थे। अभिनय में अपना करियर शुरू करने से पहले वे हैमर और डिस्कस थ्रोअर एथलीट रह चुके हैं।

उन्हें खेल की दुनिया में कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया जिसमें अर्जुन अवार्ड भी शामिल हैं।

प्रवीण कुमार ने एशियाई खेलों में चार बार पदक जीते। इसमें दो स्वर्ण पदक सहित एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 1968 के मेक्सिको ओलंपिक खेल और 1972 के म्यूनिख ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

खेल में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी।