बर्थडे स्पेशल: क्रिस्टल डिसूजा की ये दिलकश अदाएं लूट लेंगी आपका भी दिल

By ललित कुमार | Published: March 1, 2019 07:47 AM2019-03-01T07:47:36+5:302019-03-01T07:47:36+5:30

Next

आज यानि 1 मार्च को क्रिस्टल डिसूजा अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, आइए इस मौके जानतें है क्रिस्टल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

क्रिस्टल डिसूजा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'कहे ना कहे' से की थी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले क्रिस्टल एयर होस्टेस बनना चाहती थी।

एक टीवी एक्टर होने के साथ साथ क्रिस्टल को टीवी देखना काफी पसंद है, क्रिस्टल इतना तक याद रखती किस समय किस चैनल पर कौनसा प्रोग्राम आ रहा है।

ज्यादातर एक्टर को विदेश में जाकर महंगे ब्रांड्स की शॉपिंग करना पसंद है वहीं क्रिस्टल मुंबई की गलियों में शॉपिंग करना पसंद करती हैं।

क्रिस्टल को प्रिंटेड बैग्स काफी पसंद है और उनकी अलमारी में प्रिंटेड बैग्स से भरी हुई है।

क्रिस्टल की फिटनेस को देखने के बाद आपको यह लगता होगा कि क्रिस्टल प्रॉपर डाइट लेना पसंद करती हैं, जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है क्रिस्टल को स्वादिष्ट भोजन और जंक फूड खाना पसंद है।

क्रिस्टल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं और अपने फोन पर सेल्फी क्लिक करना पसंद करती है।

क्रिस्टल डिसूजा का जन्म 1 मार्च 1990 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था।