Google Assistance होम स्मार्ट स्पीकर से करें अब हिंदी में बात, ये है प्रोसेस

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: November 2, 2018 05:59 PM2018-11-02T17:59:17+5:302018-11-02T17:59:17+5:30

Next

गूगल ने अपने स्मार्ट स्पीकर्स में हिंदी भाषा के सपोर्ट को रोलआउट कर दिया है। अगर आप भी अपने स्मार्ट स्पीकर को हिंदी में सुनना चाहते हैं तो इस स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले गूगल होम ऐप को एप्पल स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें।

अब यहां अकाउंट आइकन पर क्लिक करें।

इसके बाद गूगल होम ऐप की सेटिंग्स में जाएं।

यहां दिए गए असिस्टेंट लैब को सेलेक्ट करें।

आपको यहां कई भाषाओं के विकल्प मिलेंगे। भाषा को चुनें।

यहां हिंदी भाषा जोड़ें। अब ऐप में हिंदी भाषा को खोजें। अब ओके गूगल कहकर गूगल में मौजूद असिस्टेंट से बातचीत करना शुरू करें।