Shri Krishna Janmotsav 2023: मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में भारी भीड़, लाखों श्रद्धालु उमड़े, देखें फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 6, 2023 04:19 PM2023-09-06T16:19:59+5:302023-09-06T16:23:49+5:30

Next

उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिरों में बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं।

खासकर पूर्व में हुए हादसों को ध्‍यान में रखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

कृष्ण जन्माष्टमी से ठीक दो दिन पूर्व जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किए गए शैलेंद्र कुमार सिंह ने पदभार संभालने के बाद मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि सात सितम्बर (बृहस्पतिवार) को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति और सद्भावना से मनाया जाएगा।

वह भली प्रकार जानते हैं कि यह पर्व ब्रजवासियों एवं दुनिया भर के कृष्ण भक्तों के जीवन में क्या महत्व रखता है।

इस महापर्व पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु नंदलाला के जन्मोत्सव की खुशी मनाने आते हैं और ऐसे में जिले के मुखिया के रूप में उनकी यह जिम्मेदारी बन जाती है कि इस दौरान अव्यवस्था की कोई स्थिति न बनने पाए।

एडीएम प्रशासन विजय शंकर पांडेय ने बताया मंदिर क्षेत्र में एक जोनल और सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

मथुरा को तीन जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है, वहीं वृन्दावन को तीन जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है।