जगन्नाथ यात्रा: 2500 साल में पहली बार बिना भक्तों के निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, देखें तस्वीरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 23, 2020 09:24 AM2020-06-23T09:24:07+5:302020-06-23T09:24:07+5:30

Next

आज सुबह से ही जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े अनुष्ठान हुए। वहीं, अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंदिर परिसर में ही शुरू हुई

आज भी हर साल की तरह पुरी में रथयात्रा निकल रही है, लेकिन नजारा बेहद अलग है। न पहले जैसी भीड़ होगी, दूसरी जगहों से पुरी में भक्तों की आवाजाही

2500 साल से भी ज्यादा समय में ऐसा पहली बार होगा कि रथयात्रा में भक्त शामिल नहीं होंगे और वह अपने अपने घरों में कैद रहेंगे।

कोरोना संक्रमण के चलते ओडिशा सरकार ने पुरी शहर में पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है और कर्फ्यू के हालात हैं।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के लिए 752 चूल्हों पर खाना बनता है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी रसोई का दर्जा हासिल है। रथयात्रा के नौ दिन यहां के चूल्हे ठंडे हो जाते हैं। इस दौरान गुंडिचा मंदिर की रसोई में भगवान जगन्नाथ के लिए खाना बनता है।

भक्तों के रथयात्रा में शामिल होने पर लगी रोक के बाद अब मंदिर के 1172 सेवक ही गुंडिचा मंदिर तक ले जाएंगे

सुप्रीम कोर्ट से रथयात्रा में लोगों के शामिल होने पर रोक है और रथयात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने के निर्देश हैं

जगन्नाथ की इस यात्रा को इस बार लोग टीवी आदि पर ही देख पाएंगे