गौतम बुद्ध जयंती पर जरूर करें ये 7 उपाय, बनी रहेगी सुख शांति और पैसे की कमी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Published: May 7, 2020 06:19 AM2020-05-07T06:19:26+5:302020-05-07T06:19:26+5:30

Next

पूर्णिमा के दिन सुबह समय से उठकर स्नान करें और पूरे घर की साफ-सफाई अवश्य करें। इसके बाद ही पूजा करें।

पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। पूजा के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। यह शुभ माना जाता है।

कार्यस्थल पर भी गंगाजल का छिड़काव करें और यदि संभव तो हो कुमकुम के इस्तेमाल से स्वास्तिक का चिह्न भी बनाएं।

पूर्णिमा के शुभ दिन पर कार्यस्थल पर लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति स्थापित करने के बाद उसके आगे घी का दीपक जलाएं।

पूर्णिमा के दिन खीर बनाने की प्रथा है। खीर बनाकर पहले भगवान को भोग लगाएं और इसके बाद घर के सदस्यों में बांट दें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार वालों में आपसी प्रेम बना रहता है और पैसे की कमी भी दूर होती है।

संभव हो तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थल के दर्शन करें और पवित्र जल में स्नान भी करें। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व होता है।