1 / 13Aaj Ka Rashifal 27 October 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?2 / 13मेष: आज अचानक से आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य के बिगड़ने से मन में निराशा का भाव आएगा। जोखिम लेने से बचें। 3 / 13वृषभ: आज वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा, किंतु जीवनसाथी को आपकी किसी गलत आदत पर गुस्सा आ सकता है। भीड़भाड़ वाले जगहों पर संभलकर जाएं। 4 / 13मिथुन: आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। गैस की समस्या परेशान कर सकती है। ध्यान रहे, कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष हावी होने का प्रयास करेगा। 5 / 13कर्क: आज दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित होंगे।6 / 13सिंह: आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। माता जी को सेहत का लाभ होगा। अवैध संबंध से दूर रहें।7 / 13कन्या: आज कार्य के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। छोटे भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। 8 / 13तुला: आज आर्थिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। आपकी संवाद शैली में निखार होगा। धन की बचत करने में आप सफल होंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा देखने को मिलेगा। 9 / 13वृश्चिक: आज मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण करेंगे।10 / 13धनु: आज जरूरत से ज्यादा आपका धन खर्च होगा। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होगा।11 / 13मकर: आज आपको धनलाभ होगा। आपको नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगा। धन के स्रोत में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ आप पार्टी कर सकते हैं।12 / 13कुंभ: आज ऑफिस या किसी भी कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है क्योंकि सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है।13 / 13मीन: आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारिक उद्यम से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आपके साथ कोई चालबाजी अंजाम दे सकते हैं।