Aaj Ka Rashifal 21 October: आज इन राशियों पर रहेगी देवी मां की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

By अंजली चौहान | Published: October 21, 2023 07:10 AM2023-10-21T07:10:51+5:302023-10-21T07:10:51+5:30

Next

मेष: आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद हो सकता है।

वृषभ: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। किसी काम में आ रही बाधा दूर हो सकती है। ऐसे में आपका मन लगेगा और जरूरी काम कर पाएंगे।

मिथुन: आज आपका झुकाव पूजा-पाठ की ओर अधिक रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है। लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा।

मकर: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है जिससे मन दुखी होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू का परिणाम सकारात्मक रहेगा।

कन्या: आपके लिए दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। संतान के करियर की चिंता सता सकती है। दोस्तों के साथ मुलाकात और घुमाना हो सकता है।

कर्क: आज कर्क राशि वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप लोन लेने जा रहे है तो जल्द आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मीन: आर्थिक रूप से आपको फायदा हो सकता है। काम के बीच से निकलकर थोड़ा जीवन का आनंद ले सकते हैं। आत्मविश्वास आपकी सफलता की कुंजी है।

कुंभ: आज आपका दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। बिना वजह समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जिससे आपको चिंता घेर लेगी। अगर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेगें तो आपको मदद मिलेगी।

सिंह: आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप जमीन, मकान, दुकान आदि खरीद सकते हैं। आज के दिन ऐसा करना आपके लिए फलदायी साबित होगा।

धनु: जीवनसाथी के साथ काम में सहयोग मिलेगा। आज व्यापार करने वालों का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आफिस में आपके मुताबिक आपको काम मिलेगा जिससे मन खुश रहेगा। परिवार के साथ कही घुमने जा सकते हैं।

तुला: घर में किसी बड़े विषय को लेकर तनाव और चर्चा हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। (डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य विशेषज्ञत राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)