Rashifal: 19 दिसंबर का राशिफल, वृष और सिंह राशि वाले आज क्रोध से बचें, जानें अपनी राशि का हाल

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 19, 2022 06:55 AM2022-12-19T06:55:00+5:302022-12-19T06:55:00+5:30

Next

19 दिसंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि वालो के लिए आज का दिन फाइनेंस और बिजनेस के लिए अनुकूल है। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृष राशि वाले क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन राशि वालो के लिए आज व्यापार में हानि अधिक हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क राशि वालो के कारोबार में सुधार होगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। संयत रहें। घर में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

सिंह राशि वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।

कन्या राशि वालो के लिए आज पारिवारिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है।