सोने से पहले महिलाएं बिलकुल न करें ये 5 काम, नहीं तो छिन जाएगी सारी खुशहाली

By संदीप दाहिमा | Published: January 8, 2020 07:09 AM2020-01-08T07:09:00+5:302020-01-08T07:09:00+5:30

Next

वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें रात के समय महिलाओं को नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही काम बताने जा रहे हैं जिन्हें रात को सोते समय महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

हिन्दू धर्म में दूध को बेहद पवित्र माना जाता है मगर रात के समय महिलाओं को दूध या दही का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।

महिलाओं को कभी खुले बालों में नहीं सोना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके बालों को नुकसान पहुंचता है बल्कि माना ये भी जाता है कि इससे आपके घर में नेगेटिविटी भी बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि रात में सोते समय सिंक में खाली बर्तन ना रखें। ऐसे करने से घर में लक्ष्मी का आगमन नहीं होता। इससे किचन में गंदगी बढ़ने के चांसेज भी होते हैं।

रात में सोने से दो घंटे पहले तक कुछ भी ना खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही रात में हैवी खाना खाने को मना किया जाता है। महिलाओं को भी रात में हैवी डिनर नहीं करना चाहिए।

रात में झाड़ू लगाना भी शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि रात में झाड़ू लगाने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है। इसिलए महिलाओं को रात में घर की डस्टिंग नहीं करना चाहिए।