दंगल गर्ल गीता फोगाट बनी मां, बेटे को दिया जन्म, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 26, 2019 12:09 PM2019-12-26T12:09:58+5:302019-12-26T12:09:58+5:30

Next

भारतीय महिला रेसलर गीता फोगाट के घर मंगलवार को नन्हा मेहमान आया है।

इसकी जानकारी गीता फोगाट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद शेयर की है।

गीता ने लिखा, "हलो बॉय, दुनिया में आपका स्वागत है। वह यहां है, बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए। अब इसने हमारी जिंदगी पर्फेक्ट बना दी है।

अपने बच्चे को जन्म लेता देखने के अहसास को किसी भी जरिये जाहिर नहीं किया सकता।"

रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं गीता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने की खबर दी थी।