KVS Recruitment Result 2019: 7622 भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, kvsangathan.nic.in result यहां देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 8, 2019 11:48 AM2019-07-08T11:48:16+5:302019-07-08T11:48:16+5:30

Next

KVS Recruitment Result Released 2019: केंद्रीय विद्यालय संगठन की भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित हो गया।केवीएस ने यह परिणाम आज (8 जुलाई 2019) की सुबह 11 बजे जारी किया। KVS भर्ती का एग्जाम देने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

मालूम हो कि केवीएस ने 7622 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी। केवीएस ने शिक्षक समेत कई पदों पर भर्ती के लिए 2018 में कई परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। हिंदुस्तान वेबसाइट के मुताबिक केवीएस ने अभी 1944 पदों पर रिजल्ट घाषित कर दिया है। वहीं, अभी 7499 पदों पर हुए परिक्षाओं के परिणाम घोषित किया जाना है।

उम्मीदवार सबसे पहले kvsangathan.nic.in पर जाएं

होमपेज पर दिए KVS Recruitment Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।

यह मांगी गई जानकारी सबमिट करें, जैसे- नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि।

कुछ देर बार आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर शो करेगा।

रिजल्ट चेक कर उसका प्रिंट ऑउट जरूर ले लें।

केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) स्‍थानांतरणीय केन्‍द्र सरकार के कर्मचारियों के आश्रितों को अबाधित शिक्षा प्रदान करने के लिए नवंबर, 1962 में स्‍थापित किया गया था। वर्तमान में, काठमांडू, तेहरान और मॉस्‍को में 3 स्‍कूलों सहित 1067 स्‍कूल कार्यरत हैं। दिनांक 31.11.2010 की स्थिति के अनुसार केन्‍द्रीय विद्यालय में 1060011 विद्यार्थी पढ़ रहे थे।