यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा का मुंबई से आगाज, दिल्ली में होगा समापन, देखिए कौन-कौन से नेता हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 9, 2020 03:43 PM2020-01-09T15:43:03+5:302020-01-09T15:43:03+5:30

Next

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से गांधी शांति यात्रा की शुरुआत की।

यह यात्रा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ की जा रही है।

इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर एनसीपी मुखिया शरद पवार और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रकाश आंबेडकर भी पहुंचे।

यशवंत सिन्हा की यह गांधी शांति यात्रा मुंबई से शुरू होकर राजस्थान, यूपी, हरियाणा होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी।

इस यात्रा के जरिए मांग की जाएगी कि नागरिकता संशोधन कानून पर सरकार दोबारा विचार करे और संसद में घोषणा करे की देश में एनआरसी नहीं कराई जाएगी।