WFI प्रमुख बृज भूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना, बोले- '3 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई '

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 24, 2023 03:15 PM2023-04-24T15:15:15+5:302023-04-24T15:19:12+5:30

Next

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी हैं। (फोटो: ट्विटर)

पहलवानों ने महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए बृज भूषण सिंह और अन्य कोचों के खिलाफ रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर लगभग तीन महीने के बाद फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। (फोटो: ट्विटर)

विनेश फोगट और सात अन्य पहलवानों ने कथित यौन उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, शिकायत के 48 घंटे बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई है। पूनिया ने मामले की CBI जांच की मांग की हैं। (फोटो: ट्विटर)

पहलवान विनेश फोगट ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें पहलवानों ने फुटपाथ पर रात बिताई थी। फोगट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "पोडियम से फुटपाथ तक।" (फोटो: ट्विटर)

इस जनवरी खेल मंत्रालय ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों के खिलाफ जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन का आदेश दिया था। जिसके बाद बजरंग पुनिया, विनेश फोगट, रवि दहिया, और साक्षी मलिक सहित अन्य पहलवानों ने जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया था। (फोटो: ट्विटर)

पहलवान साक्षी मलिक ने आरोप लगाया कि "2.5 महीने पहले एक समिति बनाई गई थी और हमें कई आश्वासन दिए गए थे। हमने रिपोर्ट के लिए महीनों इंतजार किया और एक भी मांग पूरी नहीं हुई। बृजभूषण के खिलाफ सात लड़कियों का यौन उत्पीड़न का मामला है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।" (फोटो: ट्विटर)