दिल्ली में गरमी से नहीं मिलेगी राहत, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

By संदीप दाहिमा | Published: April 25, 2022 05:01 PM2022-04-25T17:01:12+5:302022-04-25T17:12:08+5:30

Next

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल इस समय का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।