Wayanad Landslides News Live: 63 की मौत, मलबे में फंसे लोग को निकालने में जुटे रणबांकुरे, नदियों और कीचड़ से लोगों के अंग बरामद, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2024 14:58 IST2024-07-30T14:54:27+5:302024-07-30T14:58:02+5:30

Next

Wayanad Landslides News Live: केरल के पहाड़ी वायनाड जिले में मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई। राज्य सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Wayanad Landslides News Live: बचावकर्मियों को नदियों और कीचड़ से लोगों के अंग बरामद हो रहे हैं, इसलिए इस त्रासदी में मारे गए लोगों की सही संख्या का पता लगाना मुश्किल है।

Wayanad Landslides News Live: यह स्पष्ट नहीं है कि जो अंग मिल रहे हैं, वे एक ही व्यक्ति के हैं या कई व्यक्तियों के हैं। उसने बताया कि मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Wayanad Landslides News Live: सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Wayanad Landslides News Live: मंगलवार को सुबह भारी बारिश के कारण कई जगहों पर हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है।

Wayanad Landslides News Live: कई मकान नष्ट हो गए, जलाशयों में पानी भर गया और पेड़ उखड़ गए। भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव शामिल हैं।

Wayanad Landslides News Live: भारतीय सेना समेत बचाव दल फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Wayanad Landslides News Live: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अलावा राज्य सरकार ने भी प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और अग्निशमन बल से आपदा प्रतिक्रिया दल तैनात किए हैं। (सभी फोटोः ani)