Subhash Chandra Bose Jayanti 2022: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दोस्तों को भेजें उनके ये विचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 23, 2022 07:13 AM2022-01-23T07:13:29+5:302022-01-23T07:13:29+5:30

Next

भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर हम आपको उनके विचारों के बारे में बता रहे हैं।

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा।

याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।

अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है।

अगर कभी झुकने की नौबत आ जाए तब भी वीरों की तरह झुकना।

आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती।

सफलता दूर हो सकती है, लेकिन वह मिलती जरूर है।

जिसके अंदर 'सनक' नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।