ढाबे में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने खुद दे रखी थी मालिक को सिक्योरिटी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 29, 2020 09:46 AM2020-11-29T09:46:38+5:302020-11-29T09:46:38+5:30

Next

गुरदासपुर के एक ढाबे में जब पुलिस ने रेड मारी, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। यहां पिछले लंबे समय से ढाबे में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। (All Photos - Aaj tak)

पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक प्रेमी जोड़े के साथ होटल के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि लड़कियों की सप्लाई करने वाली महिला अभी भी फरार है। (All Photos - Aaj tak)

दीनानगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी कुलविंदर सिंह के मुताबिक डीएसपी को सूचना मिली थी कि दीवानगर बस स्टैंड के पास छिंद ढाबा में इस तरह का व्यापार चल रहा है। (All Photos - Aaj tak)

जब पुलिस ने यहां छापा मारा, तो एक लड़के और लड़की को आपत्तिजनक हालात में पाया। हालांकि होटल में लड़कियों की सप्लाई करने वाली महिला अभी भी फरार है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ढाबे का मालिक शिवसेना शिवसेना का पंजाब उपाध्यक्ष है। पुलिस ने उसे सुरक्षा भी दे रखी थी। (All Photos - Aaj tak)

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ढाबे का मालिक शिवसेना का पंजाब उपाध्यक्ष था और पुलिस ने उसे सुरक्षा भी दी थी, लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं थी। (All Photos - Aaj tak)

शिवसेना के एक अन्य नेता ने कबूल किया है कि ढाबे के मालिक के पास शिवसेना में पंजाब उपाध्यक्ष का पद था, लेकिन उन्हें कुछ दिन पहले ही पद से हटा दिया गया था। (All Photos - Aaj tak)