तिरंगे के रंगों से सजी सरकारी इमारतें और स्मारक, 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, देखें

By संदीप दाहिमा | Published: January 26, 2024 09:18 AM2024-01-26T09:18:47+5:302024-01-26T11:58:09+5:30

Next

75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक को विभिन्न रंगों की लाइटों से सजाया गया।

जम्मू-कश्मीर: 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीनगर के लाल चौक के घंटाघर को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया।

जयपुर, राजस्थान: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी इमारतों, प्रमुख सड़कों और स्मारकों को रोशनी से सजाया गया।

नवी मुंबई, ठाणे (महाराष्ट्र): नवी मुंबई नगर निगम भवन गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा है।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज भवन, मेट्रो भवन, बिड़ला औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय (BITM) को तिरंगे के रंग से रोशन किया गया।

मुंबई: 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को तिरंगे रंग से रोशन किया गया।