Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने उनके घर पहुंचे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: July 21, 2022 08:55 PM2022-07-21T20:55:34+5:302022-07-21T20:58:29+5:30

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने उनके घर पहुंचे। राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता बनकर उभरने के बाद उनके घर जाकर उन्हें बधाई दी।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी जीत की बधाई देने मुर्मू से मिलने जाएंगे।

मोदी लोकसभा में सदन के नेता हैं। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक जीत के बाद पार्टी की राज्य इकाइयों ने जश्न की तैयारी कर रखी है। पार्टी ने जनजातीय बहुल गांवों और जिलों में जश्न की तैयारी की है। मुर्मू अगर यह चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली आदिवासी समुदाय की पहली प्रतिनिधि होंगी।