एमएफ हुसैन पुण्यतिथि: इक्कीसवीं सदी के सबसे विवादित भारतीय कलाकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 9, 2018 07:34 AM2018-06-09T07:34:39+5:302018-06-09T07:34:39+5:30

Next

मकबूद फिदा हुसैन नौ जून 2011 को हमारे बीच नहीं रहे। वो निस्संदेह 21वीं सदी के सबसे विवादित भारतीय कलाकार थे।

हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को महाराष्ट्र के पँढरपुर में हुआ था। उन्होंने मुंबई के मशहूर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़कर आए थे।

हुसैन युवावस्था में प्रगतिशील आर्टिस्ट ग्रुप के संस्थापक सदस्यों में रहे। रजा और सुजा के साथ उनकी तिकड़ी मशहूर हुई।

1947 में हुए भारत विभाजन का हुसैन के जीवन और कला पर गहरा असर पड़ा। सांप्रदायिक सद्भाव उनकी कला का स्थायी तत्व बना रहा।

हिन्दू देवी-देवताओं के बनाए चित्रों को लेकर हुसैन अपने जीवन के आखिरी कुछ सालों में हिंदुत्ववादी संगठनों के निशानों पर रहे।

रामायण सिरीज के चित्र और भारत माता हुसैन की चर्चित कृतियाँ रही हैं।

हुसैन ने मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज और गजगामिनी जैसी फिल्में भी बनाईं। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।