शपथ ग्रहण समारोह में Uddhav Thackeray के साथ इन 6 नेताओं ने भी ली शपथ, देखें लिस्ट

By संदीप दाहिमा | Published: November 28, 2019 07:04 PM2019-11-28T19:04:03+5:302019-11-28T19:05:57+5:30

Next

नितिन राउत नागपुर से आने वाले दलित नेता समुदाय के नेता हैं। यही वजह है कि राज्य के दलितों के बीच कांग्रेस की छवी बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कांग्रेस के इस फैसले से नागपुर बेल्ट में पार्टी की पैठ मजबूत होगी।

बाला साहब थोराट नेता से पहले किसान रह चुके हैं। दरअसल, किसानों की समस्या के लिए उन्होंने एक कॉपरेटिव मूवमेंट चलाया था। इस अभियान ने उन्हें किसानों के बीच लोकप्रिय बना दिया था। इस मूवमेंट के जरिए उन्होंने मिल्क कॉपरेटिव की स्थापना की।

Eknath Shinde: 55 वर्षीय शिंदे महाराष्ट्र के ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से विधायक हैं। एकनाथ शिंदे इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार 2004, 2009, 2014 और 2019 में शिवसेना के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।

सुभाष देसाई की गिनती शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं में होती है। 77 वर्षीय सुभाष देसाई पार्टी के बाला साहेब ठाकरे के बेहद करीब माने जाते थे। पिछली सरकार में देसाई के पास उद्योग मंत्रालय था।

जयंत पाटिल महाराष्ट्र के इस्लामपुर वालवा विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं। वह इस सीट से छह बार विधायक रहे हैं। 1962 में जन्में पाटिल पृथ्वीराज चव्हाण कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री थे।

छगन भुजबल का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को नासिक में हुआ था। वो अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। बचपन में ही भुजबल के माता-पिता की मौत हो गई थी। छगन ने एक साक्षात्कार में बताया था कि रोज सुबह वो और उनके बड़े भाई बायकला सब्जी मंडी जाते थे और अपनी चाची के साथ मिलकर सब्जी बेचा करते थे।