PM Modi Rally Live: मैंने आपको गारंटी दी थी देश झुकने और रुकने नहीं दूंगा, सहारनपुर में गरजे पीएम मोदी और सीएम योगी, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 6, 2024 01:22 PM2024-04-06T13:22:54+5:302024-04-06T13:26:21+5:30

Next

PM Modi Rally Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में कहा कि हम वो देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि ‘इंडी अलायंस’ के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।

PM Modi Rally Live: 10 वर्ष पहले मैं चुनावी जनसभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि मैं देश झुकने नहीं दूंगा, देश रुकने नहीं दूंगा।

PM Modi Rally Live: हमारा ये स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वो देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं।

PM Modi Rally Live: मैंने संकल्प लिया था कि आपके आशीर्वाद से हर स्थिति, हर परिस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा, आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी।

PM Modi Rally Live: आज हिंदुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है। महिलाएं भी बोल रही हैं, बुजुर्ग भी बोल रहे हैं, गांव भी बोल रहा है, शहर भी बोल रहे हैं - फिर एक बार मोदी सरकार।

PM Modi Rally Live: आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, भाजपा ने लोगों दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है।

PM Modi Rally Live: कांग्रेस की सरकारें जो कई दशकों में नहीं कर पाई, वो भाजपा ने 10 साल में करके दिखाया है। इसलिए ही पूरा देश कह रहा है - 4 जून, 400 पार!

PM Modi Rally Live: कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। INDI अलायंस कमीशन के लिए है। जबकि NDA, मोदी सरकार मिशन के लिए है।