कुंभ 2019: बसंत पंचमी पर 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: February 10, 2019 02:27 PM2019-02-10T14:27:34+5:302019-02-10T14:27:34+5:30

Next

बसंत पंचमी के दिन तीसरे ‘शाही स्नान’ में कम से कम दो करोड़ से अधिक लोगों के जुटे।

इस तीसरे शाही स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ चुका था।

कुंभ मेला 15 जनवरी को मकर संक्राति के दिन से शुरु हुआ था

वही पहला शाही स्नान था दूसरा शाही स्नान चार फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन था।

माना जाता है कि इस दिन तीन बार डुबकी लगा कर श्रद्धालुओं को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का आशिर्वाद मिलता है।इस लिए श्रद्धालुओं के लिए इसका काफी महत्व है।’’

इनकी सुरक्षा में 20,000 पुलिसकर्मियों, 6000 होमगार्ड तैनात किए गए थे।

इसके अलावा 40 पुलिस थाने, 58 चौकियां, 40 दमकल केंद्र बनाए गए हैं।

केन्द्रीय बलों की 80 कंपनियां तथा पीएसी की 20 कंपनियां भी तैनात हैं।