कोरोना वायरस के कारण फीका-फीका रहा कृष्ण जन्मोत्सव, देखें जन्माष्टमी की तस्वीरें By सुमित राय | Published: August 13, 2020 02:25 AM 2020-08-13T02:25:36+5:30 2020-08-13T02:25:36+5:30
Next Next कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के कई हिस्सों में बुधवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के बीच मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, हालांकि कोविड-19 के मद्देनजर मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
ब्रज के सभी मंदिरों में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। कृष्ण-कन्हैया का अभिषेक तथा पूजन हुआ और भोग लगाया गया लेकिन भक्तों की कमी ने उत्सव के उत्साह को बिल्कुल फीका कर दिया। (फोटो सोर्स- एएनआई)
मथुरा, वृंदावन के बड़े मंदिरों ने भक्तों के लिए उत्सव के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की थी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में अभी भी बड़े आयोजनों पर रोक है इसलिए ज्यादातर मंदिर जन्माष्टमी पर भी भक्तों के लिए बंद रहे। (फोटो सोर्स- एएनआई)
मंदिरों की सजावट अद्भुत थी। पुष्प, लताएं, पत्ते, कलियां और बिजली के बल्ब की लड़ियां सब कुछ मिलकर बहुत सुन्दर छटा पैदा कर रही थी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
किशन-कन्हैया को भी अलग-अलग नई सुन्दर पोशाक पहनायी गयी थी, मोरपंख मुकुट और बांसुरी के साथ उनकी सज्जा काफी आकर्षक थी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
जन्मोत्सव पर ठाकुरजी को रेशम, जड़ी और रत्न प्रतिकृति से बनी ‘पुष्प-वृंत’ पोशाक धारण कराई गई थी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
ठाकुर जी के जन्माभिषेक का मुख्य कार्यक्रम रात 11 बजे गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। उसके बाद नवग्रह पूजन हुआ। मध्य रात्रि को कान्हा के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में शंख, ढोल-नगाड़े, झांझ-मंजीरे, मृदंग बज उठे और उनकी आरती की गई। (फोटो सोर्स- एएनआई)
कृष्ण-कन्हैया का अभिषेक तथा पूजन हुआ और भोग लगाया गया लेकिन भक्तों की कमी ने उत्सव के उत्साह को बिल्कुल फीका कर दिया। (फोटो सोर्स- एएनआई)