ईशा आनंद की शादी में लगा सितारों का जमावड़ा, सचिन, ऐश्वर्या, प्रियंका समेत ये सितारे बने मुकेश अंबानी के घराती
By पल्लवी कुमारी | Published: December 12, 2018 08:04 PM2018-12-12T20:04:43+5:302018-12-12T20:04:43+5:30
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी पहुंचे।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी दिखे।
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज( 12 दिसबंर) को आनंद पीरामल से शादी हो रही है।
कुछ ही घंटों में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।
ईशा अंबानी के घर आनंद पीरामल बराता लेकर पहुंच गए हैं। दोनों की शादी की रस्में भी पूरी हो चुकी हैं।
शादी की पहली रस्म शाम सात बजे से शुरू हुई थी।
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया फूलों से सजाया हुआ है। लोगों में दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर के लिए काफी इंतजार है।
ईशा की शादी में कियारा आडवाणी भी नजर आईं।
इस शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं।
आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ नजर आए।
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में प्री वेडिंग पार्टी भी हुई थी। जिसमें देश-विदेश के कई सारे लोग शामिल हुए थे।