हैदराबाद से लेकर उन्नाव रेप मामले पर दिल्ली में उठी इंसाफ की मांग, कैंडल मार्च में उमड़ा हुजूम, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 7, 2019 06:45 PM2019-12-07T18:45:56+5:302019-12-07T18:45:56+5:30

Next

देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शनिवार को राजधानी दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला जा रहा है।

महिलाओं हाथों में 'वी वांट जस्टिस' स्लोगन के पोस्टर लेकर सड़कों पर निकली हैं।

विरोधप्रदर्शन राजघाट से इंडिया गेट तक किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करते हुए पानी की बौछारे की।

तब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े।

इस जोरदार प्रदर्शन में महिलाएं ने 'वी वांट जस्टिस' के नारे भी लगा रही हैं।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत गंभीर रूप से जलने की वजह से हुई।

यह जानकारी सफदरजंग के वरिष्ठ चिकित्सक ने शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से दी।

23 वर्षीय पीड़िता को गुरुवार तड़के बलात्कार के दो आरोपियों सहित पांच लोगों ने जला दिया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था

और यहां सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया था।