Happy Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार, जरूर पढ़ें
By संदीप दाहिमा | Published: October 2, 2019 06:34 AM2019-10-02T06:34:01+5:302019-10-02T06:34:01+5:30
खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है, यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।
खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
जब मैं सूर्यास्त और चन्द्रमा के सौंदर्य की प्रसंशा करता हूँ, मेरी आत्मा इसके निर्माता के पूजा के लिए विस्तृत हो उठती है।
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।
एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।
मैं किसी को भी अपने गंदे पाँव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।