दिल्ली-एनसीआर की 'जहरीली' हवा से निजात नहीं', आज भी खतरनाक स्तर पर कई इलाकों का AQI

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 2, 2022 10:37 AM2022-11-02T10:37:42+5:302022-11-02T10:41:06+5:30

Next

दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषित हवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार को 354 ('बहुत खराब' श्रेणी में) है। जबकि नोएडा (यूपी) में यह (Air Quality Index, AQI) 394 है। (फोटो: Twitter/ANI)

दिल्ली आज सुबह धुंध की परत से ढकी हुई है और हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब श्रेणी' में पहुंच गई है। (फोटो: Twitter/ANI)

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच इंडिया गेट पर लोग मॉर्निंग वॉकर, जॉगर्स और साइकिल चलते हुए नजर आए। (फोटो: Twitter/ANI)

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बिगड़ने से अधिकारियों ने अगले आदेश तक सभी निर्माण कार्य और विध्वंस गतिविधियों को रोक दिया है। (फोटो: Twitter/ANI)

हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के कारण फेफड़े, सांस, दमा एवं दिल के मरीजों, बच्चों एवं बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। (फोटो: Twitter/ANI)

बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। (फोटो: Twitter/ANI)