Fire in Delhi: नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, कई लोगों के फसे होने की आशंका
By संदीप दाहिमा | Published: November 1, 2022 12:33 PM2022-11-01T12:33:49+5:302022-11-01T12:42:52+5:30
दिल्ली के नरेला में मंगलवार की सुबह प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने की घटना में कम से कम दो लोगों की मौत की आशंका है। जबकि कई लोगों की झुलसने की खबर हैं। कुछ लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की सूचना है। पुलिस के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। (Pic Credit ANI)
हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में अग्निशमन की 10 गाड़ियां भेजी गई हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है। अधिकारियों के अनुसार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। (Pic Credit ANI)
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कुछ बाहर निकाले गए लोग मामूली रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल आग की इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। (Pic Credit ANI)
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि 8 से 10 लोग अभी अंदर फंसे हो सकते हैं। इससे पहले इसी साल सितंबर में भी नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने में आग लगने की घटना सामने आई थी। (Pic Credit ANI)
दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। (Pic Credit ANI)