चंद्रयान-2 के रंग में रंगे गणपति बप्पा, भक्तों ने कुछ यूं किया सेलिब्रेशन

By रामदीप मिश्रा | Published: September 6, 2019 06:05 PM2019-09-06T18:05:53+5:302019-09-06T18:05:53+5:30

Next

तेलंगाना में चंद्रयान-2 के सेलिब्रेशन को गणेश चतुर्थी के साथ जोड़ दिया और भगवान गणेश को सैटेलाइट में बैठाया गया है।

23.5 फीट लंबाई वाले सैटेलाइट के अंदर 5 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा रखी है।

इस तस्वीर को को पांडाल में सजाया गया है ताकि लोग देखकर गणेश भगवान के साथ चंद्रयान-2 का सेलिब्रेशन कर सकें।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चंद्रयान 2 थीम पर भगवान गणपति 'पंडाल' की स्थापना की गई है, जहां अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है।

बता दें, विक्रम' की सफल 'सॉफ्ट लैंडिंग' के बाद भारत देश रूस, अमेरिका और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

इसके साथ ही भारत अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला विश्व का प्रथम देश बन जाएगा।

लैंडर शनिवार रात एक से दो बजे के बीच चांद पर उतरने के लिए नीचे की ओर चलना शुरू करेगा और रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच यह पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा।