बीजेपी नेता सोनाली फोगट का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: August 23, 2022 02:40 PM2022-08-23T14:40:21+5:302022-08-23T14:42:28+5:30

Next

टिकटॉक स्टार और भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक आया जिसके कारण उनका निधन हो गया है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं सोनाली फोगाट को भाजपा ने हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि चुनाव में उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के सामने हार का सामना करना पड़ा था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोनाली फोगाट ने मौत से कुछ ही घंटे पहले अपना आखिरी वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ। (फोटो: इंस्टाग्राम)

2006 में सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन पर एंकरिंग से की थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोनाली फोगाट ने 'बिग बॉस' सीजन 14 में अपनी जिंदगी के दुखों को दर्शकों से साझा किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)