लाइव न्यूज़ :

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Hydroxychloroquine का ट्रॉयल रोका, कोरोना मरीजों पर होना था प्रयोग

By संदीप दाहिमा | Updated: May 26, 2020 15:12 IST

Open in App
1 / 10
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी हैं, ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस दवा के प्रयोग पर रोक लगा दी है।
2 / 10
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वासरस से पीड़ित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (hydroxychloroquine HCQ) के क्लिनिकल ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है।
3 / 10
WHO ने यह रोक फिलहाल अस्थायी तौर पर लगाई है।
4 / 10
WHO ने इसपर रोक सुरक्षामनकों के तहत लगाई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने 25 मई (सोमवार) को कहा कि इस दवा (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वी) के सुरक्षित इस्तेमाल के बार में डेटा सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड अध्ययन करेगा।
5 / 10
साथ ही इस दवा से जुड़े दुनिया भर में हो रहे प्रयोगों का व्यापक विश्लेषण भी किया जाएगा।
6 / 10
टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा कि आम तौर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और क्लोरोक्वीन का इस्तेमाल मलेरिया के मरीजों और पस जैसे ऑटोइम्यून बीमारी के मामलों में किया जाता रहा है।
7 / 10
लेकिन कोरोना वायरस के मरीजों में में इस दवा के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई जा रही है।
8 / 10
टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने 'मेडिकल जर्नल 'लैंसेट' छपी एक स्टडी के बारे में बात करते हुए कहा कि इस रिसर्च में दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में जिस देश में यहा जहां भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दवाई दी जा रही है, वहां मौत का खतरा ज्यादा हो रहा है।
9 / 10
इस स्टडी के सामने आने के बाद शनिवार (23 मई) को WHO की निगरानी में हो रहे कोविड-19 क्लिनिकल ट्रायल के एक्सिक्यूटिव ग्रूप की एक बैठक बुलाई गई थी।
10 / 10
इस बैठक में 10 सदस्य देशों के प्रतिनिधी शामिल थे। इसी बैठक में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से जुड़े क्लिनिकल ट्रायल को अस्थायी तौर पर रोकने का फैसला लिया गया।
टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम