लाइव न्यूज़ :

ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के खतरे को कम करेंगे ये 5 फल, गर्मियों में डाइट में करें शामिल

By संदीप दाहिमा | Updated: March 18, 2022 06:49 IST

Open in App
1 / 5
तमाम जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर सेब के फायदे को लेकर तमाम शोध हुए हैं। इन शोधों के आधार पर ही डॉक्टर्स हमें हर रोज सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में खून के प्रवाह को सही करते हैं। सेब के गुण आपको डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा और यहां तक कि कैंसर से बचाने में भी सहायक है।
2 / 5
मौसमी और संतरा, एक ऐसे फल है जिसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं और इनके सेवन से सेहत को भी फायदा होता है। मौसम्बी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत बनती है, कब्ज से राहत मिलती है और ये फल वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी और एड्स में मौसम्बी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
3 / 5
खरबूज एक ऐसा फल है जिसमें 95 पानी होता है खरबूज में शुगर के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, कैलोरी, विटामिन ए, बी और सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी है। हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। वहीं यह किडनी की सफाई भी करता है। क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए खरबूज काफी फायदेमंद होता है।
4 / 5
आम में फाइबर, पोटेशियम, मैग्निशियम, विटामिन बी-6, विटामिन ए और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। आम का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। आम खाने से आंखें चमकदार रहती हैं, कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
5 / 5
हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। तरबूज में प्रोटीन, कई तरह के विटामिन्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, तांबे, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब