लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: PM मोदी की सलाह कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय

By संदीप दाहिमा | Updated: April 14, 2020 16:24 IST

Open in App
1 / 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कुछ घरेलू उपायों को अपनाने, पुरानी बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों का खास ध्यान रखने और कोरोना की जानकारी के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह जैसे सात कदम उठाने की सलाह दी।
2 / 6
मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को पुरानी बीमारे से पीड़ित बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। जाहिर ही ऐसे कई अध्ययन सामने आये हैं जिनमें दावा किया गया है कि पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों को कोरोना वायरस का अधिक खतरा होता है।
3 / 6
उन्होंने कहा कि आपको बाजार से महंगे मास्क खरीदने की जरूरत नहीं है। कोरोना से बचने के लिए आप घर में बना मास्क पहन सकते हैं। मास्क पहनना अनिवार्य है और दूसरे लोगों को भी मास्क पहनने को कहें।
4 / 6
कई अध्ययन इस बात का दावा कर चुके हैं कि कोरोना से बचने और लड़ने के लिए इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। मोदी ने भी अपने संबोधन में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोगों को आयुष मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और रोजाना गर्म पानी और काढ़ा जैसी चीजों का सेवन करें।
5 / 6
हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस की जानकारी के लिए आरोग्य सेतु नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। मोदी ने कहा कि सभी लोगों को इस ऐप को डाउनलोड करना चाहिए।
6 / 6
पिछले दिनों डॉक्टर और नर्स के साथ बदसलूकी की कई ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं। मोदी ने कहा कि सभी लोगों को चिकित्साकर्मियों का सम्मान करना चाहिए। वो अपनी जान की परवाह किये बिना मरीजों के इलाज में जुटे हुए हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम