लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि व्रत में कैसे रखें सेहत का ध्यान, इन 6 टिप्स से सेहत का रखें ख्याल, नहीं तो बिगड़ सकती है तबियत

By संदीप दाहिमा | Updated: April 5, 2022 21:26 IST

Open in App
1 / 6
सुबह उठने के बाद ज्यादा देर तक भूखे रहने से एसिडिटी और लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। व्रत के दौरान सुबह चाय पीने के बाद छाछ, दही, सब्जियों का सलाद, फल आदि खाने से शरीर को एनर्जी मिलने लगती है।
2 / 6
व्रत के दौरान अनाज की कमी की पूर्ति करते हुए संतुलित भोजन लेना बहुत जरूरी है। अधिक तला-भुना, मीठा या बिना नमक का खाना खाने आपको ब्लड प्रेशर कम हो सकता है जिससे आपको शुगर या वजन बढ़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
3 / 6
व्रत के दौरान सिर्फ फलों पर निर्भर रहने और कम मात्रा में पानी पीने से आपको कमजोरी, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको फलों के साथ मिलाकर ऐसा भोजन तैयार करना चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिल सके। आप पूरे दिन पानी के अलावा छाछ और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ ले सकते हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और एनर्जी भी मिलती रहे।
4 / 6
व्रत के दौरान अगर एक बार फलाहार ग्रहण कर रहे हैं तो सिर्फ साबूदाने की खिच़ड़ी या आलू का हलवे जैसे किसी एक गरिष्ठ व्यंजन पर निर्भर रहने के बजाए कुट्टु, सिंघाड़े या राजगीर के आटे में उबला आलू मैश कर रोटी का आटा तैयार करें। इससे रोटी या पराठा बनाकर दही या लौकी के रायते के साथ खाने से पेट भी भरेगा और वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होगी। साबूदाना खिचड़ी में अगर आलू के बजाए लौकी का उपयोग किया जाए तो वह गरिष्ठ नहीं होगी।
5 / 6
व्रत के दौरान आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए आपको दिनभर पानी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा छाछ व नींबू पानी लेने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और ऊर्जा भी मिलती रहेगी। पपीते, स्ट्राबेरी, चीकू का शेक, अनानास, मौसम्बी व संतरे का जूस आदि भी बीच-बीच में लिया जा सकता है।
6 / 6
खाने में हरी चटनी, रायता, खीरा जैसी चीजें शामिल कर विविधता लाई जा सकती है। इस दौरान यह ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है कि नमक व चीनी का तालमेल न बिगड़ जाए साथ ही पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।
टॅग्स :नवरात्रिहेल्थी फूडडाइट टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब