लाइव न्यूज़ :

सूर्यकुमार यादव का डाइट प्लान, तले-भुने खाने से दूरी, कम कार्बोहाइड्रेट और थोड़ी कैफीन

By संदीप दाहिमा | Updated: November 8, 2022 06:58 IST

Open in App
1 / 6
सूर्यकुमार यादव की सफलता में उनके खान-पान की भी अहम भूमिका है और यह दुनिया का नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अपनी खुराक का विशेष ध्यान रखता है। सूर्यकुमार चीट मील्स (डाइट के दौरान किसी समय अधिक कैलोरी वाला खाना) से दूर रहते हैं और कारबोहाइड्रेट भी कम लेते हैं जबकि थोड़ा कैफीन लेते हैं।
2 / 6
सूर्यकुमार के साथ काम करने वाली जानी मानी डाइटीशियन और खेल पोषण विशेषज्ञ श्वेता भाटिया ने बताया कि दुनिया के इस नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज ने अपने शरीर को लेकर किस तरह योजना बनाई और उस पर काम किया। श्वेता ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम पिछले एक साल से उसके साथ काम कर रहे हैं। वह अपनी ओवराल फिटनेस में सुधार करना चाहता था।
3 / 6
मैंने खेल पोषण की उसकी समझ को बेहतर करने में मदद की।’’ श्वेता ने कहा कि सूर्या की खुराक पांच बिंदू के एजेंडे पर बनी है। पहला ट्रेनिंग और मैच के दौरान प्रदर्शन में सुधार। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण, खिलाड़ियों के अनुसार शरीर में वसा (12 से 15 प्रतिशत) का स्तर बनाए रखना। तीसरा, खान-पान से ऊर्जावान बने रहना। चौथा, लगातार खाने की इच्छा को काम करना और सबसे आखिर में लेकिन सबसे जरूरी, उबरने में मदद करना जो खिलाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
4 / 6
श्वेता ने सूर्यकुमार का लचीलापन बढ़ाने के लिए उनके कारबोहाइड्रेट लेने के स्तर को न्यूनतम कर दिया है जिससे कि शीर्ष नतीजे हासिल कि जा सकें। उन्होंने कहा, ‘‘नवीनतम अनुसंधान से पता चलता है कि कैसे कम कारबोहाइड्रेट लेकर प्रदर्शन को बरकरार रखा जा सकता है और साथ ही इसमें इजाफा भी किया जा सकता है।’’
5 / 6
श्वेता ने कहा ‘‘हमने सूर्या की खुराक से अधिक कारबोहाइड्रेट को हटा दिया। उसके खान-पान में स्वास्थ वसा जैसे बादाम आदि और ओमेगा थ्री शामिल होता है। वह मांसाहारी उत्पादों (अंडे, मीट, मछली), डेरी से काफी प्रोटीन और सब्जियों से फाइबर कारबोहाइड्रेट लेता है।’’ एक एथलीट के लिए हाइड्रेशन सर्वोपरि है जिसमें तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल हैं।
6 / 6
सूर्या इसके अलावा कैफीन का इस्तेमाल ताकत बढ़ाने के लिए करते हैं और यह उनके ‘पावर सप्लीमेंट’ ड्रिंक में शामिल है। श्वेता को गर्व है कि सूर्या अपनी फिटनेस को काफी तवज्जो देते हैं और उनके भोजन में आइसक्रीम, मटन बिरयानी या पिज्जा जैसे ‘चीट मील्स’ बामुश्किल ही शामिल होते हैं।
टॅग्स :Suryakumar Yadavडाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सhealth tips
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटपूरे आईपीएल 2026 में इंपैक्ट सब खेलेंगे टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव?, कोच महेला जयवर्धने ने कहा- प्लीज कोई कहानियां मत बनाइये

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार