कैंसर से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं ये इंडियन सेलिब्रिटीज

By उस्मान | Published: November 12, 2018 04:20 PM2018-11-12T16:20:20+5:302018-11-12T16:20:20+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे न्यू यॉर्क में हाईग्रेड मेटास्टेटिस कैंसर का इलाज करा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कैंसर से पीड़ित होने की खबर थी। वो कसार अपने इलाज से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं।

कमाल राशिद खान यानि केआरके ने हाल हे में फैंस के साथ एक दुखद खबर शेयर की थी कि वे पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि वो स्टमक कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं।

अभिनेता इरफान खान न्यूरो-एंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं। इरफान लंदन में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। यह आंत का कैंसर होता है। इरफान ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद घटना की जानकारी दी थी।

लीजा रे लीजा रे भी कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने इससे किसी फाइटर की तरह वापसी की और आज वो फिर से बिल्कुल पहले की तरह हैं।

मनीषा कोइराला मनीषा कोइराला भी कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। 2012 में मनीषा के कैंसर की खबर आई थी।

निर्देशक अनुराग बासु को साल 2004 में ब्लड कैंसर पाया गया था। अनुराग को डॉक्टर ने सिर्फ दो महीने का वक्त भी बता दिया था। इसके बावजूद उन्हेांने न सिर्फ इस बीमारी को हराया ।

युवराज सिंह लंग कैंसर का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने अमेरिका में कैंसर का इलाज कराया और आज वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।