लाइव न्यूज़ :

कोरोना के इलाज में कितनी कारगर है Remdesivir ? जानें कीमत और जरूरी बातें

By संदीप दाहिमा | Updated: April 22, 2021 07:09 IST

Open in App
1 / 7
यह दवा इंजेक्शन के रूप में आती है। यह SARS-CoV-2 वायरस के इलाज के लिए FDA द्वारा अनुमोदित पहली दवा थी। यह अस्पताल में भर्ती वयस्कों और 12 वर्ष की आयु के बच्चों और कम से कम 40 किलोग्राम वजन वाले मरीजों को दी जा सकती है। रेमडेसिविर को लेकर कई अध्ययन हुए हैं और उनके रिजल्ट के आधार पर इसे मंजूरी मिली है। परिणामों से पता चला है कि जिन रोगियों को यह दावा दी गई उनके ठीक होने की दर 31% अधिक थी। इतना ही नहीं इससे ठीक होने का औसत समय 10 दिन था जबकि प्लेसबो नाम की दवा से मरीज 15 दिनों में ठीक हुए।
2 / 7
कोरोना के मरीजों को रेमडेसिविर, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन और पेरासिटामोल जैसी दवाएं दी जा रही हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि एंटीवायरस दवा 'रेमडेसिविर' सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित लंगूरों में वायरस की मात्रा कम करता है और उन्हें फेफड़ों का रोग नहीं होने देता।
3 / 7
दवा जर्नल 'नेचर' में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मरीजों को शुरू में ही यह दवा देने से उन्हें निमोनिया नहीं होता। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि रेमडेसिविर का दायरा काफी व्यापक है और यह पशुओं में सार्स-सीओवी और मेर्स-सीओवी में संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हुई है।
4 / 7
जर्नल 'नेचर' में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मरीजों को शुरू में ही यह दवा देने से उन्हें निमोनिया नहीं होता। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि रेमडेसिविर का दायरा काफी व्यापक है और यह पशुओं में सार्स-सीओवी और मेर्स-सीओवी में संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हुई है।
5 / 7
उन्होंने बताया कि दवा का परीक्षण कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में किया जा रहा है। अनुसंधानकर्ता एमी डी विट और उनके सहयोगियों ने रेमडेसिविर के प्रभाव का बंदरों की पुरानी प्रजाति पर अध्ययन किया और पाया कि जिन लंगूरों को यह दवा दी गई उनमें सांस संबंधी बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए और उनके फेफड़ों को भी कम क्षति पहुंची है।
6 / 7
रेमडेसिविर एक एंटीवायरल दवा है जिसका इस्तेमाल वायरल संबंधी रोगों में किया जाता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक बायोटेक कंपनी का कहना है कि इसकी प्रायोगिक दवा रेमडेसिविर को कोविड-19 से मामूली रूप से बीमार, अस्पताल में भर्ती मरीजों को पांच दिन तक देने पर लक्षणों में सुधार देखा गया है।
7 / 7
वनइंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मरीजों को राहत देते हुए केंद्र ने रेमडेसिविर की कीमतों में लगभग 2,000 रुपये की कटौती की है। अब दवा 899 रुपये में खरीदी जा सकती है। हालांकि कई कई फार्मा कंपनियों ने पहले से इसकी कीमतें महंगी की हुयी थी जिसमें कटौती होने के बाद भी यह दवा ३ हजार रुपये तक मिल सकती है।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब